अगरचे कहने को कल काएनात अपनी थी

मसूदा हयातमसूदा हयात

1 min read · 12.4K reads

अगरचे कहने को कल काएनात अपनी थी

हक़ीक़तन कहाँ अपनी भी ज़ात अपनी थी

कहें तो किस से कहें हम हयात अपनी थी

न कोई दिन था हमारा न रात अपनी थी

कोई भी आज तो अपना नज़र नहीं आता

जो तुम थे अपने तो कुल काएनात अपनी थी

ये क्या कि आज कोई नाम तक नहीं लेता

वो दिन भी थे कि हर इक लब पे बात अपनी थी

हमारे पास रहा क्या है अब ग़मों के सिवा

वो दिन गए कि रह-ए-शश-जिहात अपनी थी

हमीं से भूल कहीं हो गई मोहब्बत में

वगरना वो निगह-ए-इल्तिफ़ात अपनी थी

जो तुम क़रीब थे हर शय पे इख़्तियार सा था

ये चाँद और सितारों की रात अपनी थी

हमें ख़ुद अपनी ख़िरद का ग़ुरूर ले डूबा

नहीं तो एक ज़माने में बात अपनी थी

'हयात' इस लिए नज़्म-ए-कुहन को तोड़ दिया

कि आज सिर्फ़ इसी में नजात अपनी थी

मसूदा हयात
About the poet

मसूदा हयात

View profile & all 31 Poems / Stories

More from मसूदा हयात

  1. ख़ुश्बू सी कोई आए तो लगता है कि तुम हो

    ख़ुश्बू सी कोई आए तो लगता है कि तुम होशीशा कहीं टकराए तो लगता है कि तुम हो

    12.4K reads
  2. तेरी यादों ने कभी चैन से जीने न दिया

    तेरी यादों ने कभी चैन से जीने न दियामैं ने चाहा तो मुझे ज़हर भी पीने न दिया

    12.4K reads
  3. फ़स्ल-ए-गुल कुछ भी नहीं बाद-ए-सबा कुछ भी नहीं

    फ़स्ल-ए-गुल कुछ भी नहीं बाद-ए-सबा कुछ भी नहींतेरी महफ़िल हो तो जन्नत की फ़ज़ा कुछ भी नहीं

    12.4K reads
  4. दिल ओ निगाह में इक रौशनी सी लगती है

    दिल ओ निगाह में इक रौशनी सी लगती हैतुम्हारी याद से वाबस्तगी सी लगती है

    12.4K reads
  5. ये जो रंगीन तबस्सुम की अदा है मुझ में

    ये जो रंगीन तबस्सुम की अदा है मुझ मेंमुझ को लगता है कोई मेरे सिवा है मुझ में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like