शक्ल-ए-अक्स-ओ-आइना मस्जिद थी या मय-ख़ाना था

मारूफ़ देहलवीमारूफ़ देहलवी

1 min read · 12.5K reads

शक्ल-ए-अक्स-ओ-आइना मस्जिद थी या मय-ख़ाना था

आप तो मेहमान था और आप साहब-ख़ाना था

किस को जुरअत थी जो करता तेरी आराइश-गिरी

सूरत-ए-शमशाद तो ख़ुद ज़ुल्फ़ था ख़ुश शाना था

हुस्न से तेरे हुआ है इश्क़ का बाज़ार गर्म

तू अगर जल्वा न करता हम को भी सौदा न था

थी सहर 'मारूफ़' शाख़-ए-सर्व-ए-गुल ख़म जा-ब-जा

हर कफ़-ए-ख़ाक-ए-चमन गोया इबादत-ख़ाना था

मारूफ़ देहलवी
About the poet

मारूफ़ देहलवी

उपनाम : 'मारूफ़' मूल नाम : इलाही बख़्श खाँ जन्म : दिल्ली निधन : दिल्ली, भारत

View profile & all 22 Poems / Stories