इस ज़ुल्फ़ पे महव हो गए हम

मारूफ़ देहलवीमारूफ़ देहलवी

1 min read · 12.4K reads

इस ज़ुल्फ़ पे महव हो गए हम

या'नी सर-ए-शाम सो गए हम

कहते थे हमेशा जाओ जाओ

आख़िर इक रोज़ लो गए हम

ऐ मेहर-लक़ा मिसाल-ए-साया

तुझ में अपने को खो गए हम

अपने आमद-ओ-रफ़्त मौज-ए-दरिया

जाते नहीं याँ से गो गए हम

क्या शे'र हैं आब-दार 'मारूफ़'

गोया मोती पिरो गए हम

मारूफ़ देहलवी
About the poet

मारूफ़ देहलवी

उपनाम : 'मारूफ़' मूल नाम : इलाही बख़्श खाँ जन्म : दिल्ली निधन : दिल्ली, भारत

View profile & all 22 Poems / Stories