बस ही हमें यक नज़र मिस्ल-ए-शरर देखना

मारूफ़ देहलवीमारूफ़ देहलवी

1 min read · 12.4K reads

बस ही हमें यक नज़र मिस्ल-ए-शरर देखना

किस को मिले बा-नसीब बार-ए-दिगर देखना

आइना-साँ क्या ग़रज़ हम को बद-ओ-नेक से

सामने जो आ गया एक नज़र देखना

और तो बातें बुरी छट गईं सब जीते-जी

आँख मुँदे पर छटा एक मगर देखना

सर को उठ कर ज़रा देखिए मेरी तरफ़

आ के उधर बैठना और इधर देखना

देखिए 'मारूफ़' अब क्यूँ कि दिल-ओ-दीं रहे

इस बुत-ए-काफ़िर का है ये ही अगर देखना

मारूफ़ देहलवी
About the poet

मारूफ़ देहलवी

उपनाम : 'मारूफ़' मूल नाम : इलाही बख़्श खाँ जन्म : दिल्ली निधन : दिल्ली, भारत

View profile & all 22 Poems / Stories