आह वो कौन था ख़ुदा-मारा

मारूफ़ देहलवीमारूफ़ देहलवी

1 min read · 12.4K reads

आह वो कौन था ख़ुदा-मारा

जिस ने उस से मुझे लगा मारा

एक है तू भी बद-बला ऐ चश्म

दिल को फिर ज़ुल्फ़ में फँसा मारा

क्या ग़ज़ब भी वो जुम्बिश-ए-अबरू

साफ़ जिस ने कि नीमचा मारा

बा'द मुद्दत मिले थे कल उन से

आज लोगों ने फिर लड़ा मारा

वस्ल की शब भी मैं न सोया आह

शब-ए-हिज्राँ के ख़ौफ़ का मारा

मारूफ़ देहलवी
About the poet

मारूफ़ देहलवी

उपनाम : 'मारूफ़' मूल नाम : इलाही बख़्श खाँ जन्म : दिल्ली निधन : दिल्ली, भारत

View profile & all 22 Poems / Stories