देखे हैं मनाज़िर जो इधर शाम से पहले

मरयम नाज़मरयम नाज़22 Jan 1988

1 min read · 12.4K reads

देखे हैं मनाज़िर जो इधर शाम से पहले

दिन ढलते बदलती है नज़र शाम से पहले

उतरे हैं यहाँ दश्त में जो क़ाफ़िले अक्सर

कितने हैं चले पार ख़िज़र शाम से पहले

ताबिंदा बहारों के नए रंग लिए तो

मेरी भी कभी छत पे उतर शाम से पहले

इस दर्द-ओ-सितम का नहीं ग़म मुझ को सनम तू

है आस हो ये ख़त्म सफ़र शाम से पहले

इफ़्लास से बढ़ कर नहीं होता कोई भी दुख

इस ग़म में गिरे टूट कि दर शाम से पहले

जो छोड़ के जाते हैं यहाँ बीच भँवर में

खुलते हैं नहीं उन पे ये दर शाम से पहले

भटके हुओं की राहें तो अक्सर हैं हुई ग़म

कब मिलते उन्हें अपने ही घर शाम से पहले

टूटी हुई अब शाख़ों को ये देख कि 'मरियम'

हाँ फूट के रोते हैं शजर शाम से पहले

मरयम नाज़
About the poet

मरयम नाज़

उपनाम : 'मरयम नाज़' मूल नाम : समीरा अंजुम जन्म : 22 Jan 1988

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी