ताबिंदा बहारों के नज़ारे नहीं देखे

मरयम नाज़मरयम नाज़22 Jan 1988

1 min read · 12.4K reads

ताबिंदा बहारों के नज़ारे नहीं देखे

तू ने वो चमकते हुए तारे नहीं देखे

कुछ इस लिए भी नींद हमें आती है जल्दी

आँखों ने अभी ख़्वाब तुम्हारे नहीं देखे

ख़ुद हाथ मिलाया है समुंदर में भँवर से

कश्ती ने तलातुम में सहारे नहीं देखे

मुमकिन है किसी तौर कोई चारा भी होता

तू ने ही कभी ज़ख़्म हमारे नहीं देखे

क्या क्या न सितम मुझ पे किया रात ने आ कर

दिन कैसे मिरी जान गुज़ारे नहीं देखे

क्या देख रहे हो ये मोहब्बत के करम हैं

तुम ने कभी तक़दीर के मारे नहीं देखे

मरयम नाज़
About the poet

मरयम नाज़

उपनाम : 'मरयम नाज़' मूल नाम : समीरा अंजुम जन्म : 22 Jan 1988

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like