बच्चों की ईद - नज़्म

मरयम ग़ज़ालामरयम ग़ज़ाला11 Mar 1939

1 min read · 12.4K reads

ईद बहुत ही धूम से आई

बाज़ारों में रौनक़ लाई

पहन के अच्छे अच्छे कपड़े

बच्चे अपने घर से निकले

कपड़े गोटे और फटे के

झिलमिल करते झम झम करते

ईद मिलन को पहुँचे घर घर

कितने ख़ुश थे बाहम मिल कर

फेनी और मिठाई खाई

मीठी मीठी ईद मनाई

मिले उन्हें ईदी के पैसे

खेल खिलौने ख़ूब ख़रीदे

जा कर बाग़ में झूला झूले

दुनिया के सारे ग़म भूले

सब ने दिल से ईद मनाई

मगर हमें तो ज़रा न भाई

तुम जो नहीं थीं पास हमारे

दिल भर आया ग़म के मारे

मेरी 'सीमीं' मेरी प्यारी

तुम को मुबारक ईद तुम्हारी

तुम ने मनाई ख़ूब ये ईद

हमें तुम्हारी हुई न दीद

हम तो जब तुम को देखेंगे

ईद उसी दिन की समझेंगे

मरयम ग़ज़ाला
About the poet

मरयम ग़ज़ाला

जन्म : 11 Mar 1939

View profile & all 7 Poems / Stories