कविता-कन्या - मंजुला सक्सेना

मंजुला सक्सेनामंजुला सक्सेना10 Sept 1964

2 min read · 12.4K reads

क़ैद है कविता हर एक दिल में, डगर में
भ्रूण कन्या-सी उपेक्षित हर नगर में ।

वेदना-सी माँ है जब विद्रोह करती
तड़पती, तपती, तब वह है प्रसवती
 
काग़ज़ों पर कोई कविता कन्या-सी
छूट जाती पर उपेक्षित अनसुनी सी
 
जब तलक प्रकाशक वर मिले न
दे उसे पहचान, जीवन, और मान ।
मंजुला सक्सेना
About the poet

मंजुला सक्सेना

View profile & all 43 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like