कविता - मणि मोहन

मणि मोहनमणि मोहन2 Sept 1967

2 min read · 12.4K reads

बस जाने ही वाला था
नींद के आग़ोश में
कि अचानक
जेहन में चमकती है
कविता की एक पंक्ति ....

रोशनी से भर जाता है जेहन
रोशनी में नहा जाती है नींद
और सपने तरबतर हो जाते हैं
रोशनी से ....

लफ़्ज़ों का दरिया
बहाए लिए जाता है मुझे
किसी सुबह की चट्टान पर
पटकने को बेताब ।
मणि मोहन
About the poet

मणि मोहन

View profile & all 24 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like