पिछली सर्दियाँ बहुत कठिन थीं's image
0282

पिछली सर्दियाँ बहुत कठिन थीं

ShareBookmarks

पिछली सर्दियाँ बहुत कठिन थीं
उन्हें याद करने पर मैं सिहरता हूँ इन सर्दियों में भी
हालांकि इस बार दिन उतने कठोर नहीं

पिछली सर्दियोँ में चली गयी थी मेरी माँ
खो गया था मुझसे एक प्रेमपत्र छूट गई थी एक नौकरी
रातों को पता नहीं कहाँ भटकता रहा
कहाँ कहाँ करता रहा टेलीफोन
पिछली सर्दियोँ में
मेरी ही चीज़ें गिरती रही थीं मुझ पर

इन सर्दियोँ में
निकालता हूँ पिछली सर्दियोँ के कपड़े
कम्बल टोपी मोज़े मफ़लर
देखता हूँ उन्हें गौर से
सोचता हुआ बीत गया है पिछला समय
ये सर्दियाँ क्यों होगी मेरे लिए पहले जैसी कठोर

Read More! Learn More!

Sootradhar