मत बाँधो आकाश - मंगत बादल

मंगत बादलमंगत बादल1 Sept 1951

5 min read · 12.4K reads

आपके आता होगा बसंत
फागुन में ।
यहां तो भाई आषाढ़ में
यदि आसमान फूट जाए
और जम जाए बाजरे की जड़,
फैल जाए
काकड़िये-मतीरों की बेलें
मूंग-मोठ धरती को ढक लें
तो सावन-भादवे से
सभी ऋतुएं नीचे है ।
यह थार है ! थार !!
यहां सारी ऋतुएं अलग है
दुनिया से ।
यहां बचपन से सीधा
बुढ़ापा आता है ;
जवानी का पन्ना
ना जाने कौन फाड़ जाता है ?
जिन्दगी एक एक सांस से
धक्का-मुक्की करती है
रात के सन्नाटे में
रेत भी गीत गाती सुनाई दे जाएगी
कुदरत भी यहां
नित-नए खेल रचती है ।
रेत के इस तपते समंदर में
धोरों की ढलान पर
हठ जोगी-सा
एक टांग पर खड़ा है खेजड़ा
गहरी साधना में व्यस्थ है,
और तपती दोपहरी में बोलती कमेड़ी
किसी भक्त-सी
रामनामी घुन में मस्त है ।

यहां प्रत्येक जीव सांस-सांस में
जिंदगी से जंग करता है
वह चित्रण आपको यहां कहां मिलेंगे,
जहां फागुन
फूल-फूल में नए-नए रंग भरता है ?

अनुवाद : नीरज दइया
मंगत बादल
About the poet

मंगत बादल

View profile & all 18 Poems / Stories

More from मंगत बादल

  1. रेत री पुकार - मंगत बादल

    राजस्‍थान के एक सीमावर्ती कस्‍बे रायसिंहनगर (श्रीगंगानगर) रह रहे डा० मंगत बादल काव्‍य, महाकाव्‍य, प्रबंध काव्‍य, कविता, कहानी, व्‍यंग्‍य तथा संपादन सहित अनेक विधाओं में अनेक पुस्तके रच चुके हैं। उनकी प्रमुख कृतियों में रेत री पुकार, दसमेस, मीरां, मत बांधो आकाश, शब्‍दों की संसद, इस मौसम में, हम मनके इक हार के, सीता, यह दिल युग है व कैकेयी है। सुधीर पुरस्‍कार व सूर्यमल्‍ल मीसण शिखर पुरस्‍कार सहित वर्ष 2010 का साहित्य अकादेमी पुरस्कार मीरां (प्रबंध काव्य) के लिए घोषित हुआ है, आप अनेक पुरस्‍कारों से सम्‍मानित हो चुके हैं. महाविद्यालय से सेवानिवृत होकर वर्तमान में स्वतंत्र लेखन

    12.4K reads
  2. दसमेस - मंगत बादल

  3. मीरां - मंगत बादल

  4. सूरज आज गेरग्यौ घर में - मंगत बादल

    सूरज आज गेरग्यौ घर में,अँधारै री डाक ।

    12.4K reads
  5. बै तो है छत्तरधारी - मंगत बादल

    बै तो है छत्तरधारी, म्हां रो तो राम रुखाळो ।जीणो हुयो मुहाल, खेत में होग्यो ऊँट कंटाळो ।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like