थरथर - मंगलेश डबराल

मंगलेश डबरालमंगलेश डबराल16 Sept 1948 – 9 Sept 2020

2 min read · 12.4K reads

अंधकार में से आते संगीत से

थरथर एक रात मैंने देखा

एक हाथ मुझे बुलाता हुआ

एक पैर मेरी ओर आता हुआ

एक चेहरा मुझे सहता हुआ

एक शरीर मुझमें बहता हुआ


(रचनाकाल :1976)
 
मंगलेश डबराल
About the poet

मंगलेश डबराल

View profile & all 88 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like