ममनून निज़ामुद्दीन के शेर

ममनून निज़ामुद्दीनममनून निज़ामुद्दीन

1 min read · 12.4K reads

कल वस्ल में भी नींद न आई तमाम शब

एक एक बात पर थी लड़ाई तमाम शब


ये न जाने थे कि उस महफ़िल में दिल रह जाएगा

हम ये समझे थे चले आएँगे दम भर देख कर


ख़्वाब में बोसा लिया था रात ब-लब-ए-नाज़की

सुब्ह दम देखा तो उस के होंठ पे बुतख़ाला था


कोई हमदर्द न हमदम न यगाना अपना

रू-ब-रू किस के कहें हम ये फ़साना अपना


बुरा मानिए मत मिरे देखने से

तुम्हें हक़ ने ऐसा बनाया तो देखा


गुमाँ न क्यूँकि करूँ तुझ पे दिल चुराने का

झुका के आँख सबब क्या है मुस्कुराने का


तुझे नक़्श-ए-हस्ती मिटाया तो देखा

जो पर्दा था हाइल उठाया तो देखा


न की ग़म्ज़ा ने जल्लादी न उन आँखों ने सफ़्फ़ाकी

जिसे कहते हैं दिल अपना वही क़ातिल हुआ जाँ का

ममनून निज़ामुद्दीन
About the poet

ममनून निज़ामुद्दीन

View profile & all 15 Poems / Stories

More from ममनून निज़ामुद्दीन

  1. गुमाँ न क्यूँकि करूँ तुझ पे दिल चुराने का

    गुमाँ न क्यूँकि करूँ तुझ पे दिल चुराने काझुका के आँख सबब क्या है मुस्कुराने का

    12.4K reads
  2. कल वस्ल में भी नींद न आई तमाम शब

    कल वस्ल में भी नींद न आई तमाम शबएक एक बात पर थी लड़ाई तमाम शब

    12.4K reads
  3. तिरे बीमार की शायद विदा-ए-जान है तन से

    तिरे बीमार की शायद विदा-ए-जान है तन सेजनाज़े की वगरना वाँ है तय्यारी का क्या बाइस

    12.4K reads
  4. हर हर्फ़-ए-आरज़ू पे करे था वो यार बहस

    हर हर्फ़-ए-आरज़ू पे करे था वो यार बहसएक एक बात पर थी उसे शब हज़ार बहस

    12.4K reads
  5. झुकी निगह में है ढब पुर्सिश-ए-निहानी का

    झुकी निगह में है ढब पुर्सिश-ए-निहानी काहया में ज़ोर दिया रंग मेहरबानी का

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like