जो बाद-ए-मर्ग भी दिल को रही कनार में जा

ममनून निज़ामुद्दीनममनून निज़ामुद्दीन

1 min read · 12.4K reads

जो बाद-ए-मर्ग भी दिल को रही कनार में जा

तो सो चुका मैं फ़राग़त से बस मज़ार में जा

तमाम दर्द हों मालूम कुछ नहीं कि कहाँ

तिरे ख़दंग ने की है तन-ए-नज़ार में जा

यही तो रिज़्क़ है बाद-ए-फ़ना मिरा ज़ालिम

समझ के बर्क़-ए-शरर-बार ख़ारज़ार में जा

क़दम समझ के तू रख तिश्नगान-ए-हसरत से

तिही नहीं है टुक उल्फ़त की रहगुज़ार में जा

उठी जो कुल्फ़त-ए-दिल कम हो मेरी कुल्फ़त में

ग़ुबार जैसे कि मिल जाए है ग़ुबार में जा

न हो कहीं कि दो-सद-ख़ून-ए-खुफ़्ता हों बेदार

सबा जो जाए तो आहिस्ता कू-ए-यार में जा

ख़दंग-ए-ग़म्ज़ा तो ख़ार-शिगाफ़ है उस का

छुपाए जी को कोई कौन से हिसार में जा

ममनून निज़ामुद्दीन
About the poet

ममनून निज़ामुद्दीन

View profile & all 15 Poems / Stories

More from ममनून निज़ामुद्दीन

  1. गुमाँ न क्यूँकि करूँ तुझ पे दिल चुराने का

    गुमाँ न क्यूँकि करूँ तुझ पे दिल चुराने काझुका के आँख सबब क्या है मुस्कुराने का

    12.4K reads
  2. कल वस्ल में भी नींद न आई तमाम शब

    कल वस्ल में भी नींद न आई तमाम शबएक एक बात पर थी लड़ाई तमाम शब

    12.4K reads
  3. तिरे बीमार की शायद विदा-ए-जान है तन से

    तिरे बीमार की शायद विदा-ए-जान है तन सेजनाज़े की वगरना वाँ है तय्यारी का क्या बाइस

    12.4K reads
  4. हर हर्फ़-ए-आरज़ू पे करे था वो यार बहस

    हर हर्फ़-ए-आरज़ू पे करे था वो यार बहसएक एक बात पर थी उसे शब हज़ार बहस

    12.4K reads
  5. झुकी निगह में है ढब पुर्सिश-ए-निहानी का

    झुकी निगह में है ढब पुर्सिश-ए-निहानी काहया में ज़ोर दिया रंग मेहरबानी का

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like