बे-हिसी - नज़्म

मलिका नसीममलिका नसीम1 Jan 1954

1 min read · 12.4K reads

सिसक सिसक के अभी सो गया है

इक बच्चा

लिपट के माँ से ये मासूम

जब बिलकता था

पड़ोसियों ने बहुत नाक-भौं चढ़ाई थी

और इस पे तंज़ कि ज़िद्दी बहुत है ये बच्चा

मगर किसी ने न पूछा कि ज़िद ये कैसी थी

उसे तलाश खिलौने की थी

न कपड़ों की

बिलक रहा था लगी थी जो उस के पेट में आग

ज़रूरत उस को थी रोटी की सिर्फ़ रोटी की

अब इस को आप

ज़रूरत कहें कि ज़िद कह दें

हमारे दौर के मासूम की

ये ख़्वाहिश थी

मलिका नसीम
About the poet

मलिका नसीम

जन्म : 01 Jan 1954 | इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 35 Poems / Stories

More from मलिका नसीम

  1. सुलगती शाम की दहलीज़ पर जलता दिया रखना

    सुलगती शाम की दहलीज़ पर जलता दिया रखनाहमारी याद का ख़्वाबों से अपने सिलसिला रखना

    12.4K reads
  2. रवाँ-दवाँ नई तहज़ीब का सफ़र रक्खो

    रवाँ-दवाँ नई तहज़ीब का सफ़र रक्खोमगर निगाह को मंज़िल से बा-ख़बर रक्खो

    12.4K reads
  3. मेरी साँसें शाम की भीगी हवा में खुल गईं

    मेरी साँसें शाम की भीगी हवा में खुल गईंबंद की आँखें तो माज़ी की किताबें खुल गईं

    12.4K reads
  4. हवा के दोश पे किस के पयाम आते हैं

    हवा के दोश पे किस के पयाम आते हैंहमारे घर के दर-ओ-बाम महके जाते हैं

    12.4K reads
  5. वो मौसम बे-ख़ुदी के थे जो मौसम हम गुज़ार आए

    वो मौसम बे-ख़ुदी के थे जो मौसम हम गुज़ार आएकि जब चाहा तुम्हारे नाम से ख़ुद को पुकार आए

    12.4K reads