तन्हाई में बेयार गुजर जाए, सितम है ।
शग़ले-मय[1]-ओ-महबूब का रंगीन ज़माना
कालिज की खुराफ़ात में कट जाए, सितम है ।
आग़ाज़े-जवानी[2] के गुनाहों का तक़द्दुस[3]
और दफ़्तरे-बेमाना[4] मे दब जाए, सितम है ।
जिस पैकरे[5]-लज़्ज़त[6] से इबारत[7] है मसर्रत[8]
वो हमदमे[9]-देरीना[10] बिछुड़ जाए, सितम है ।
नौ ख़ास्ता[11] महबूब का मुँह चूमने वाले
इस रुत में ये बे बाल-ओ-परी[12], हाय सितम है ।








