रीडिंग रूम - मजीद अमज़द

मजीद अमज़दमजीद अमज़द29 Sept 1914 – 11 Sept 1976

7 min read · 12.4K reads

मेज़ पर अख़बार के फैले वरक़
बिखरे बिखरे तीरा तीरा चाक चाक
ढल गई है क़ालब-ए-अल्फ़ाज में
सीना-ए-हस्ती की आह-ए-दर्दनाक
पास ही दीवार को टेके हुए
रेडियो गर्म-ए-सुख़न महव-ए-बयाँ
चीख़ती हैं जामा-ए-आवाज़ में
ख़ून के छींटे लहू की बूंदियाँ

शाम रीडिंग रूम की मग़्मूम शाम
चंद कान एलांची की बात पर
चंद आँखें सोच में डूबी हुईं
मुर्तकिज़ अख़बार के सफ़्हात पर
एक कमरे में सिमट कर आ गए
कितने दुखड़ों के सदा-पैकर हुरूफ़
कितने दर्दों के मुसत्तर ज़मज़मे
कितने अंधे ज्ञानी बहरे फ़लयसूफ़

फिर भी कुछ इदराक में आता नहीं
क्या है रक़्स-ए-गर्दिश-ए-अय्याम क्या
इक शिकस्ता नाव इक ख़ूनी भँवर
क्या है इस अफ़्साने का अंजाम क्या
ये मुफ़क्किर कुछ समझ सकते नहीं

छत के नीचे रौज़नों के दरमियाँ
गोल गोल आँखों के अंदर महव-ए-दीद
काले पारे की मुरक़्क़स पुतलियाँ

काश ये हैराँ कबूतर जानते
ख़ुफ़्ता है उन काग़ज़ों की सतह पर
कितने फनकते आशियानों का धुआँ
कितने नख़चीरों की आहों के शरर
हैं इन आवाज़ों के अंदर पर-कुशा
कितने कर्गस जिन को मुरदारों की बू
खींच लाई है सर-ए-दीवार-ए-बाग़
छत के नीचे मुज़्तरिब नज़्ज़ारा-ख़ू
फ़िक्रमंद आँखों में हैराँ पुतलियाँ

ये कबूतर देखते थकते नहीं
देखते हैं सोचते हैं क्या करें
ये मुफ़क्किर कुछ समझ सकते नहीं
मजीद अमज़द
About the poet

मजीद अमज़द

View profile & all 26 Poems / Stories

More from मजीद अमज़द

  1. और अब ये कहता हूँ ये जुर्म तो रवा रखता - मजीद अमज़द

    और अब ये कहता हूँ ये जुर्म तो रवा रखतामैं उम्र अपने लिए भी तो कुछ बचा रखता

    12.4K reads
  2. बढ़ी जो हद से तो सारे तिलिस्म तोड़ गई - मजीद अमज़द

    बढ़ी जो हद से तो सारे तिलिस्म तोड़ गईवो ख़ुश-दिली जो दिलों को दिलों से जोड़ गई

    12.4K reads
  3. दिल ने एक एक दुख सहा तनहा - मजीद अमज़द

    दिल ने एक एक दुख सहा तनहाअंजुमन अंजुमन रहा तन्हा

    12.4K reads
  4. गहरे सुरों में अर्ज़-ए-नवा-ए-हयात कर - मजीद अमज़द

    गहरे सुरों में अर्ज़-ए-नवा-ए-हयात करसीने पे एक दर्द की सिल रख के बात कर

    12.4K reads
  5. इक उम्र दिल की घात से तुझ पर निगाह की - मजीद अमज़द

    इक उम्र दिल की घात से तुझ पर निगाह कीतुझ पर तेरी निगाह से छुप कर निगाह की

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी