एक्सीडेंट - मजीद अमज़द

मजीद अमज़दमजीद अमज़द29 Sept 1914 – 11 Sept 1976

4 min read · 12.4K reads

मुझ से रोज़ यही कहता है पक्की सड़क पर वो काला सा दाग़ जो कुछ दिन पहले
सुर्ख़ लहू का था इक छींटा चिकना गीला चमकीला चमकीला
मिट्टी उस पे गिरी और मैली सी इक पपड़ी उस पर से उतरी और फिर सिंधूरी सा इक ख़ाका उभरा
जो अब पक्की सड़क पर काला सा धब्बा है पिसी हुई बजरी में जज़्ब और जामिद अन-मिट
मुझ से रोज़ यही कहता है पक्की सड़क पर मसला हुआ वो दाग़ लहू का
मैंने तो पहली बार उस दिन
अपनी रंग-बिरंगी क़ाशों वाली गेंदों के पीछे
यूँही ज़रा इक जस्त भरी थी
अभी तो मेरा रोग़न भी कच्चा था
उस मिट्टी पर मुझ को उड़ेल दिया यूँ किस ने
वूँ वूँ मैं नहीं मिटता मैं तो हूँ अब भी हूँ

मैं से सुन कर डर जाता हूँ
काली बजरी के रोग़न में जीने वाले इस मासूम लहू की कौन सुनेगा
ममता बिक भी चुकी है चंद टकों में
क़ानून आँखें मीचे हुए है
क़ातिल पहिए बे-पहरा हैं
मजीद अमज़द
About the poet

मजीद अमज़द

View profile & all 26 Poems / Stories

More from मजीद अमज़द

  1. और अब ये कहता हूँ ये जुर्म तो रवा रखता - मजीद अमज़द

    और अब ये कहता हूँ ये जुर्म तो रवा रखतामैं उम्र अपने लिए भी तो कुछ बचा रखता

    12.4K reads
  2. बढ़ी जो हद से तो सारे तिलिस्म तोड़ गई - मजीद अमज़द

    बढ़ी जो हद से तो सारे तिलिस्म तोड़ गईवो ख़ुश-दिली जो दिलों को दिलों से जोड़ गई

    12.4K reads
  3. दिल ने एक एक दुख सहा तनहा - मजीद अमज़द

    दिल ने एक एक दुख सहा तनहाअंजुमन अंजुमन रहा तन्हा

    12.4K reads
  4. गहरे सुरों में अर्ज़-ए-नवा-ए-हयात कर - मजीद अमज़द

    गहरे सुरों में अर्ज़-ए-नवा-ए-हयात करसीने पे एक दर्द की सिल रख के बात कर

    12.4K reads
  5. इक उम्र दिल की घात से तुझ पर निगाह की - मजीद अमज़द

    इक उम्र दिल की घात से तुझ पर निगाह कीतुझ पर तेरी निगाह से छुप कर निगाह की

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like