एक शाम - मजीद अमज़द

मजीद अमज़दमजीद अमज़द29 Sept 1914 – 11 Sept 1976

4 min read · 12.4K reads

नदी के लरज़ते हुए पानियों पर
थिरकती हुई शोख़ किरनों ने चिंगारियाँ घोल दी हैं
थकी धूप ने आ के लहरों की फैली हुई नंगी बाँहों पे अपनी लटें खोल दी हैं
ये जू-ए-रवाँ है
कि बहते हुए फूल हैं जिन की ख़ुशबुएँ गीतों की सिस्कारियाँ हैं
ये पिघले हुए ज़र्द ताँबे की चादर पे उलझी हुई सिलवटें हैं
कि ज़ंजीर-हा-ए-रवाँ हैं
बस इक शोर-ए-तूफ़ाँ
किनारा न साहिल
निगाहों की हद तक
सलासिल सलासिल
कि जिन को उठाए हुए डोलती पंखड़ियों के सफ़ीने बहे जा रहे हैं
बहे जा रहें हैं
कहीं दूर इन घोर अंधेरों में जो फ़ासलों की रिदाएँ लपेटे खड़े हैं
जहाँ पर अबद का किनारा है और इक वो गाँव
वो गन्ने के क्यारों पे आती हुई डाक गाड़ी के भोरे धूँए की छिछलती सी छाँव
मजीद अमज़द
About the poet

मजीद अमज़द

View profile & all 26 Poems / Stories

More from मजीद अमज़द

  1. और अब ये कहता हूँ ये जुर्म तो रवा रखता - मजीद अमज़द

    और अब ये कहता हूँ ये जुर्म तो रवा रखतामैं उम्र अपने लिए भी तो कुछ बचा रखता

    12.4K reads
  2. बढ़ी जो हद से तो सारे तिलिस्म तोड़ गई - मजीद अमज़द

    बढ़ी जो हद से तो सारे तिलिस्म तोड़ गईवो ख़ुश-दिली जो दिलों को दिलों से जोड़ गई

    12.4K reads
  3. दिल ने एक एक दुख सहा तनहा - मजीद अमज़द

    दिल ने एक एक दुख सहा तनहाअंजुमन अंजुमन रहा तन्हा

    12.4K reads
  4. गहरे सुरों में अर्ज़-ए-नवा-ए-हयात कर - मजीद अमज़द

    गहरे सुरों में अर्ज़-ए-नवा-ए-हयात करसीने पे एक दर्द की सिल रख के बात कर

    12.4K reads
  5. इक उम्र दिल की घात से तुझ पर निगाह की - मजीद अमज़द

    इक उम्र दिल की घात से तुझ पर निगाह कीतुझ पर तेरी निगाह से छुप कर निगाह की

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायउसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशी