हम भी हैं ऐ दिल ! बहाराँ की क़सम खाए हुए
देख अब्रे-जंग के दामन को उलझाए हुए
पेच खाते है फ़िज़ा में हाथ झुँझलाए हुए
ख़ब्ता है ऐ हमनशीं अक़्ले-हरीफ़ाने-बहार
है खिज़ां उनकी उन्हें आईना दिखलाए हुए
क्या है ज़िक्रे-आतिशो एटम कि ग़द्दाराने-गुल
मारते हैं हाथ अंगारों पे घबराए हुए
काँपकर सर से ज़मीं पर गिर पड़ा ख़ुसरो का ताज
बढ़ रहा है तेशाज़न कोहे-गिराँ ढाए हुए
ज़िन्दगी की क़द्र सीखी शुक्रिया तेग़े-सितम
हाँ हमीं थे कल तलक जीने से उकताए हुए








