आहट

मैमूना अब्बास ख़ानमैमूना अब्बास ख़ान

1 min read · 12.4K reads

बोसीदा सी टाट के पीछे

कच्ची सी इक झोंपड़िया में

बर्फ़ीली सी शाम उतरी है

तन्हाई का पल्लू थामे

सहमी सहमी कुछ बेचें सी

वो कोने में सिमटी है

टीन की छत पे

घुंघरू बाँधे छन छन करती

वहशत में दीवाना-वार

बारिश नाचती फिरती है

दूर कहीं बादल की गरज में

इक मानूस सी आहट है

जिस की गीली सरगोशी से

हर सू छाई वीरानी के

काले बादल छटते हैं

सारे साए ढलते हैं

मैमूना अब्बास ख़ान
About the poet

मैमूना अब्बास ख़ान

View profile & all 22 Poems / Stories