ले के जाएगा ये जमाल कहाँ

महिमा चौबे माहीमहिमा चौबे माही14 Sept 1999

1 min read · 12.4K reads

ले के जाएगा ये जमाल कहाँ

मुझ को मेरा ही अब ख़याल कहाँ

हैं तो दुनिया में ग़म बहुत सारे

तेरे जैसा मगर मलाल कहाँ

तेरे जैसा कोई जवाब नहीं

मेरे जैसा भी तो सवाल कहाँ

ढूँढती हूँ मगर नहीं मिलती

तेरे जैसी कोई मिसाल कहाँ

फूल ख़ुद ही तो मुस्कुराते हैं

वर्ना भंवरो की ये मजाल कहाँ

वीडियो कॉल जब से आया है

इतना मुश्किल भी अब विसाल कहाँ

महिमा चौबे माही
About the poet

महिमा चौबे माही

उपनाम : 'माही' जन्म : 14 Sep 1999 | नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश

View profile & all 2 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like