जब हुआ वा'दा और वफ़ा न हुआ

महमूद रामपुरीमहमूद रामपुरी

1 min read · 12.4K reads

जब हुआ वा'दा और वफ़ा न हुआ

फिर बराबर है वो हुआ न हुआ

किस से होगी जो की वफ़ा मैं ने

किस का होगा वो जब मिरा न हुआ

तुम सलामत रहो ज़माने में

मेरी क्या मैं हुआ हुआ न हुआ

ग़ैर के बदले छोड़ते हो मुझे

वो अगर ख़ूगर-ए-जफ़ा न हुआ

जान देनी क़ुबूल की हम ने

दिल लगाने का जो सिला न हुआ

जब कहा उस ने आज क्यों चुप हो

फिर शिकायत का हौसला न हुआ

जिस के 'महमूद' वो हुए दुश्मन

उस का फिर कोई आश्ना न हुआ

महमूद रामपुरी
About the poet

महमूद रामपुरी

उपनाम : 'महमूद' मूल नाम : महमूद अली खान जन्म : रामपुर, उत्तर प्रदेश निधन : रामपुर, उत्तर प्रदेश संबंधी : दाग़ देहलवी (गुरु)

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like