हुए जनाब में अब तक न तेरे हम गुस्ताख़

मह लक़ा चंदामह लक़ा चंदा7 Apr 1768

1 min read · 12.4K reads

हुए जनाब में अब तक न तेरे हम गुस्ताख़

ख़ुदा के वास्ते हम से न हो सनम गुस्ताख़

छुपाया राज़-ए-मोहब्बत को दिल में पर हैहात

करे है नाम मिरा बद ये चश्म-ए-नम गुस्ताख़

जो आवे जी में सो कह ले मैं हूँ वो ऐ प्यारे

रहूँ हज़ार हुज़ूरी में पर हूँ कम गुस्ताख़

कहा गले से लगा ले तू इल्तिफ़ात नहीं

कहे है तिस पे मुझे क्यूँ तू दम-ब-दम गुस्ताख़

यही उम्मीद है 'चंदा' को ख़ूब-रूयों में

रखे हमेशा तेरा या अली करम गुस्ताख़

मह लक़ा चंदा
About the poet

मह लक़ा चंदा

उपनाम : 'चंदा' मूल नाम : चंदा बीबी जन्म : 07 Apr 1768 | औरंगाबाद, महाराष्ट्र निधन : हैदराबाद, तिलंगाना संबंधी : शेर मोहम्मद ख़ाँ ईमान (गुरु)

View profile & all 14 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like