दिल में मेरे फिर ख़याल आता है आज

मह लक़ा चंदामह लक़ा चंदा7 Apr 1768

1 min read · 12.4K reads

दिल में मेरे फिर ख़याल आता है आज

कोई दिलबर बे-मिसाल आता है आज

क्यूँ पड़ा बेहोश उठ हातिफ़ से अब

है निदा साहब-ए-जमाल आता है आज

संग-ए-रह हूँ एक ठोकर के लिए

तिस पे वो दामन सँभाल आता है आज

मुश्तरी ओ ज़ोहरा बाहम साद हैं

इस लिए अबरू हिलाल आता है आज

तुम सिवा 'चंदा' के दिल में या अली

किस की अज़्मत का जलाल आता है आज

मह लक़ा चंदा
About the poet

मह लक़ा चंदा

उपनाम : 'चंदा' मूल नाम : चंदा बीबी जन्म : 07 Apr 1768 | औरंगाबाद, महाराष्ट्र निधन : हैदराबाद, तिलंगाना संबंधी : शेर मोहम्मद ख़ाँ ईमान (गुरु)

View profile & all 14 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like