ये हिज्र मेरी ज़ात पे एहसान ही तो है
ये रौनक़-ए-हयात तिरा ध्यान ही तो है
खिलने लगेंगे फिर तिरी यादों के ताज़ा फूल
उजड़ा नहीं है दिल मिरा वीरान ही तो है
वो चाहे मुझे दिल में रखे या निकाल दे
मेहमान हर लिहाज़ से मेहमान ही तो है
बैठी रहो यक़ीन कि कश्ती में 'माधवी'
इक रोज़ थम ही जाएगा तूफ़ान ही तो है








