कर भी लें वा'दा मगर वा'दा निभा सकते नहीं

माधवी शंकरमाधवी शंकर4 Feb 1981

1 min read · 12.4K reads

कर भी लें वा'दा मगर वा'दा निभा सकते नहीं

साथ अच्छा है तुम्हारा साथ आ सकते नहीं

उस को लगता है कि हम उस से बिछड़ कर हैं उदास

अब अगर चाहे भी दिल तो मुस्कुरा सकते नहीं

दिल तो कहता है ज़रूरत है किसी हमदर्द की

पर ज़रूरत के लिए तो दिल लगा सकते नहीं

हर कोई चेहरे पे पढ़ना चाहता है दुख वही

और हम उस दुख को अफ़्साना बना सकते नहीं

तुम जो चुप हो तो यहाँ हर एक शय ख़ामोश है

मान भी जाओ कि हम सब को मना सकते नहीं

इस क़दर वीरान मेरा दिल तुम्हारे बाद है

लौट भी आओ तो इस में घर बना सकते नहीं

माधवी शंकर
About the poet

माधवी शंकर

उपनाम : 'माधवी शंकर' जन्म : 04 Feb 1981 | फतेहपुर, उत्तर प्रदेश

View profile & all 13 Poems / Stories

More from माधवी शंकर

  1. तुम्हारे बाद आँखों की गली में

    तुम्हारे बाद आँखों की गली मेंकोई आता नहीं वीरानगी में

    12.4K reads
  2. दीवार-ओ-दर को और भी वीरान कर गए

    दीवार-ओ-दर को और भी वीरान कर गएवो सब बिछड़ने वाले बिछड़ कर किधर गए

    12.4K reads
  3. आधे-अधूरे ख़्वाब रखें हैं आँखों की अलमारी में

    आधे-अधूरे ख़्वाब रखें हैं आँखों की अलमारी मेंजिन को हम भी भूल गए थे शायद दुनिया-दारी में

    12.4K reads
  4. जो शख़्स मुझ में बाक़ी है वो ‘माधवी’ नहीं

    जो शख़्स मुझ में बाक़ी है वो ‘माधवी’ नहींकुछ साल हो चुके हैं ख़बर आज की नहीं

    12.4K reads
  5. मेरे नज़रिये से जो सही है वो बात कह दूँ तो मैं ग़लत हूँ

    मेरे नज़रिये से जो सही है वो बात कह दूँ तो मैं ग़लत हूँक़ुबूल कर लूँ जो जैसा कह दे जो अपनी रक्खूँ तो मैं ग़लत हूँ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी