वतन

लीलाधर मंडलोईलीलाधर मंडलोई

1 min read · 12.4K reads

मैं एक चट्टान हूँ

अपने भरोसे पर टिकी

जाने कितने हमले

कितने बमों की धमक में काँपती

मैं टिकी हूँ कि

मेरे छाँह में कितने परिवार हैं

गुज़र-बसर करते

इसे फ़िलवक़्त आप उनका वतन भी कह सकते हैं।

लीलाधर मंडलोई
About the poet

लीलाधर मंडलोई

View profile & all 31 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like