जो लिखा था
मिट रहा है तो क्या हुआ?
जो तत्व भीतर हैं क़ब्र में सालों-साल से
कर रहे हैं कोई-न-कोई कारनामा
मान लिया गया है जिन्हें निर्जीव
कर रहे हैं कुछ सजीव वे
निर्जीव देह के धागों में जागे हुए हैं
कुछ जीवन, कुछ पदार्थ
कुछ साँसें और कुछ न सुने जा सकने वाले शब्द
जीवन ख़त्म नहीं हुआ
एक नई दुनिया अब भी रची जा रही है।








