हिटलर की मूँछें

लीलाधर मंडलोईलीलाधर मंडलोई

1 min read · 12.4K reads

इस चित्र में वे जो डूबते हाथ हैं

और थरथराते जलवृत्त

वे आभासीय नहीं

सचमुच वे डूब रहे हैं

उनके तैरते सामान को देखें

जो ठिठक कर, हिचकोले खा रहा है

किनारों से जो देख रहे हैं यह अमानवीय दृश्य

उनके हाथों में बंदूक़ें हैं, जिसमें फ़रमान है महानायक का

महानायक के चेहरे पर

हिटलर की मूँछें फड़फड़ा रही हैं बेतरह।

लीलाधर मंडलोई
About the poet

लीलाधर मंडलोई

View profile & all 31 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like