और कोई मक़सद नहीं

लीलाधर मंडलोईलीलाधर मंडलोई

1 min read · 12.4K reads

मैं प्यार करता हूँ इसलिए हमेशा के लिए विदा न लूँगा

मैं खाता रहूँगा मार कि मैं उसे प्यार करता हूँ दिलोजान से

मैं मृत्यु से नहीं डरूँगा और गाता रहूँगा अपने लोगों के गीत

सनातन है मेरा मुल्क जहाँ मैं पैदा हुआ

मैं भूलता नहीं उसका अपमान इसलिए ज़िंदा हूँ

मैं ज़िदा हूँ और प्यार करने के अलावा

मेरा और कोई मक़सद नहीं

मक़सद है इसलिए मैं लड़ता हूँ।

लीलाधर मंडलोई
About the poet

लीलाधर मंडलोई

View profile & all 31 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like