बोलने से पहले

लीलाधर जगूड़ीलीलाधर जगूड़ी1 Sept 1940

1 min read · 12.4K reads

मुझे काम है

सरल भाषा बोलना

सरल भाषा बोलना

बहुत कठिन काम है

जैसे कोई पूछे

ठीक-ठाक बोलो

तुम्हारा क्या नाम है

और वह बिना डरे बोल जाए

तो इनाम है।

लीलाधर जगूड़ी
About the poet

लीलाधर जगूड़ी

View profile & all 17 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like