आदतें—जैसी मैंने देखीं

लवली गोस्वामीलवली गोस्वामी

1 min read · 12.4K reads

पत्ती काँपकर एक साँस खींचती है

फिर गिर जाती है

हरापन एक आदत है, बदरंग होकर गिर जाना, एक फ़ैसला।

कुछ इच्छाओं को हमने कभी नहीं पहना

वे वार्डरोब में पड़ी-पड़ी बदरंग हो गईं

जिन इच्छाओं को हम जी भर पहनकर घूमे

वे अब कई जगह से फट गई हैं।

एक पत्थर इसलिए ख़फ़ा है कि

नदियों ने उससे किनारा कर लिया

एक दीवार दीमकों से डरकर

असमय ख़ुद को ढहा लेना चाहती है।

काया के तल में गहरे बैठता जाता है दुख

इसलिए उम्र बढ़ने के साथ आदमी धीमा हो जाता है

चलते समय उसके पाँव ज़मीं पर नहीं पड़ते

ख़ुशियाँ, आदमी को हल्का कर देती हैं।

हम ऐसी जलधार हैं, जिन्हें हिचकियाँ आती हैं

लेकिन हम अपने मुहानों तक कभी लौट नहीं पाते

एक दिन मैं पत्तों को झिंझोड़कर जलाऊँगी

उनसे पूछूँगी, क्या तुम परिंदों को देखकर बहक गए थे

जब उड़ने के लिए तुमने टहनी से छलाँग लगा दी?

लवली गोस्वामी
About the poet

लवली गोस्वामी

नई पीढ़ी की कवयित्री। ‘प्राचीन भारत में मातृसत्ता और यौनिकता’ शीर्षक पुस्तक उल्लेखनीय। जन्म : धनबाद, झारखंड लवली गोस्वामी का जन्म 5 जनवरी 1987 को हुआ। वह मूलतः दर्शन और मिथक शास्त्र की स्वतंत्र टिप्पणीकार एवं कवयित्री हैं। कुछ वर्ष पूर्व प्रकाशित उनकी पुस्तक '…

View profile & all 24 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी