फ़िक्र

लाल्टूलाल्टू10 Sept 1957

1 min read · 12.4K reads

अपने सफ़ेद खेल के जूतों में

खिलाड़ी लगती हूँ

इस वक़्त जब चेहरे पर सुगंधित तेल मल रही हूँ

जींस पहनकर भी

मेरी अधेड़ उम्र छिपती नहीं

मेरा मुझसे बूढ़ा पति

चेहरा ढक कर सोते हुए मुझे नहीं

किसी और लड़की को सपने में देखता है

ऐसी बातें मुझे पता हैं

जैसे होती हैं हर औरत को

इस अवांछित परीकथा को

वक़्त गुज़ारने का साधन मान

कर जीती हूँ

इस वक़्त मेरे ख़यालों में मेरा बेटा है

जो एक बड़े शहर में एक शाम

एक हसीन लड़की को देने का इंतज़ार कर रहा है

ऐसा सोचते हुए

मैं हाथ झाड़ती हूँ

देखती हूँ मेरे पास बैठा

यह भूरा व्यक्ति

अपनी भाषा में कविता लिख रहा है

मुझे कविता में रुचि नहीं

फ़िक्र है कि हाथ झाड़ने पर उसके कपड़ों पर

तेल के छींटे तो नहीं पड़े।

लाल्टू
About the poet

लाल्टू

View profile & all 50 Poems / Stories

More from लाल्टू

  1. लोग ही चुनेंगे रंग

    चुप्पी के ख़िलाफ़किसी विशेष रंग का झंडा नहीं चाहिए

    12.5K reads
  2. नाज़ुक

    जिस्म बड़ी नाज़ुक चीज़ है। छोटी-सी छुरी चमड़ा चीर देती है और जिस्म में हर कुछ जो ठोस है धराशायी हो जाता है। फ़ौज-पुलिस के गोली-डंडे ठोस हड्डियों को चूरमचूर कर देते हैं। विज्ञान में ठोस और द्रव का फ़र्क़ पढ़ते हैं, बहता तो पूरा जिस्म है। गोलियों से छलनी जिस्म में से ठोस सपने उड़ जाते हैं और किसी और नाज़ुक जिस्म में बस जाते हैं। धरती और आस्माँ भी नाज़ुक हैं। खरबों साल बाद आग का गोला जो सूरज है, ठोस दिखता गैस का बवंडर ख़त्म हो जाएगा। आख़िर में कोई नहीं जीतता, न इंसान, न आस्माँ। फ़ौज-पुलिस तो कभी नहीं जीतती।सचमुच ठोस है वह जो हर किसी को नाज़ुक दिखता है—प्यार।

    12.5K reads
  3. मैं और तुम

    मैं फूल हूँधूप की तरफ़ मुड़ता हुआ

    12.5K reads
  4. विसर्जन

    मिट्टी मिलती है मिट्टी मेंयही देखकर ख़ुश हैं लोग

    12.5K reads
  5. कविता

    बहुत बड़ा शहरबहुत बड़ा अँधेरा

    12.5K reads

More Poetry & Stories You May Like