आधुनिक

लाल्टूलाल्टू10 Sept 1957

1 min read · 12.4K reads

बेटी छह साल की हो गई है

मकान के लिए क़र्ज़ की क़िश्तें

और आठ साल साथ रहने की बोरियत का

घड़ा भर रहे हैं साथ-साथ

चार बजे लौटने का कहकर आधी रात बाद लौटा है मर्द

औरत झगड़ती है जैसे झगड़ना चाहिए उसे

उसकी धमकियों में हैं

उसकी और बेटी की लाशें

बच्ची खुली आँखों से देखती है मच्छरदानी के छेद

उसका पहला पाठ इन्हीं छेदों का है जो उसे अपनी सुबहों में

शामों में दिखने लगे हैं

अगले चार सालों में वह जानेगी

अपने माता-पिता के क़रीब होने का रहस्य

सोफ़ा, टेलीविज़न, डाइनिंग टेबल, फ़्रिज के साथ जीवन में होंगे माँ-बाप

ऊबते-ऊबते एक दिन सोचेगी

खिड़की से छलांग लगाने की ख़ौफ़नाक बात

पर सुनो! दस की उम्र होते ही अचानक

आ बैठेगा मन में घोड़ों वाला राजकुमार

लंबे समय तक यही होगा उसके जीवन का आधार।

लाल्टू
About the poet

लाल्टू

View profile & all 50 Poems / Stories

More from लाल्टू

  1. लोग ही चुनेंगे रंग

    चुप्पी के ख़िलाफ़किसी विशेष रंग का झंडा नहीं चाहिए

    12.5K reads
  2. नाज़ुक

    जिस्म बड़ी नाज़ुक चीज़ है। छोटी-सी छुरी चमड़ा चीर देती है और जिस्म में हर कुछ जो ठोस है धराशायी हो जाता है। फ़ौज-पुलिस के गोली-डंडे ठोस हड्डियों को चूरमचूर कर देते हैं। विज्ञान में ठोस और द्रव का फ़र्क़ पढ़ते हैं, बहता तो पूरा जिस्म है। गोलियों से छलनी जिस्म में से ठोस सपने उड़ जाते हैं और किसी और नाज़ुक जिस्म में बस जाते हैं। धरती और आस्माँ भी नाज़ुक हैं। खरबों साल बाद आग का गोला जो सूरज है, ठोस दिखता गैस का बवंडर ख़त्म हो जाएगा। आख़िर में कोई नहीं जीतता, न इंसान, न आस्माँ। फ़ौज-पुलिस तो कभी नहीं जीतती।सचमुच ठोस है वह जो हर किसी को नाज़ुक दिखता है—प्यार।

    12.5K reads
  3. मैं और तुम

    मैं फूल हूँधूप की तरफ़ मुड़ता हुआ

    12.5K reads
  4. विसर्जन

    मिट्टी मिलती है मिट्टी मेंयही देखकर ख़ुश हैं लोग

    12.5K reads
  5. कविता

    बहुत बड़ा शहरबहुत बड़ा अँधेरा

    12.5K reads

More Poetry & Stories You May Like