ज़मीं आस्माँ के बीच धूप से बतियाते
हम वहाँ भी बरसते हैं जहाँ हत्याएँ हो रही हैं।
निहतों और हत्यारों के जिस्म से बहते पानी की उत्तेजना हम
राम-कृष्ण-बुद्ध और दीगर पैग़ंबरों पर बरसते
आपस में टकराते गर्म ज़मीं पर ठंडक लाते।
समंदर की लहरों को प्यार से चूमते।
नंगे जिस्मों पर बलखाते हम।
हम, प्यार।








