किसी को लाख अलम हो ज़रा मलाल नहीं

लाला माधव राम जौहरलाला माधव राम जौहर

1 min read · 12.4K reads

किसी को लाख अलम हो ज़रा मलाल नहीं

कोई मरे कि जिए कुछ उन्हें ख़याल नहीं

ये जानता हूँ मगर क्या करूँ तबीअ'त को

कि मय हराम है ऐ वाइज़ो हलाल नहीं

अबस ग़ुरूर है मँगवा के आइना देखो

वो रंग-ओ-रूप नहीं अब वो सिन ओ साल नहीं

हुज़ूर आप जो होते तो कोई क्यूँ बनता

ये ख़ूबी आप की है ग़ैर की मजाल नहीं

इधर तो देखो हमें दो ही दिन में भूल गए

ये बे-मुरव्वती अल्लाह कुछ ख़याल नहीं

बहार-ए-हुस्न ये दो दिन की चाँदनी है हुज़ूर

जो बात अब की बरस है वो पार-साल नहीं

हज़र न कीजिए मिलने से ख़ाकसारों के

दुआ तो है जो फ़क़ीरों के पास माल नहीं

किसी ने जा के बुराई कही जो 'जौहर' की

कहा ये झूट है उस की तो ये मजाल नहीं

लाला माधव राम जौहर
About the poet

लाला माधव राम जौहर

View profile & all 40 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

Couplets by Pratap Somvanshiअपने भीतर है जो इंसान बचाकर रखनाअपनी मिट्टी की ये पहचान बचाकर रखना— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीज़िंदा हैं कितने लोग दवा के बग़ैर भी— मुनव्वर रानामेरे गाँव के कुत्तेएकदुआर पर बैठे नंगे बच्चे से— ऐश्वर्य राजआओ मिलकर बद्दुआ करेंदुनिया का कोई क़ानून बद्दुआओं के लिए किसी को रोक नहीं सकता।इसलिए आओ सब मिल कर बद्दुआ करें कि— फ़रीद ख़ाँनज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयी