दीवार पर टंगी घड़ी
कहती − उठो अब वक़्त आ गया।
कोने में खड़ी छड़ी
कहती − चलो अब, बहुत दूर जाना है।
पैताने रखे जूते पाँव छूते
पहन लो हमें, रास्ता ऊबड़-खाबड़ है।
सन्नाटा कहता − घबराओ मत
मैं तुम्हारे साथ हूं।
यादें कहतीं − भूल जाओ हमें अब
हमारा कोई ठिकाना नहीं।
सिरहाने खड़ा अंधेरे का लबादा
कहता − ओढ़ लो मुझे
बाहर बर्फ पड़ रही
और हमें मुँह-अंधेरे ही निकल जाना है...
एक बीमार
बिस्तर से उठे बिना ही
घर से बाहर चला जाता।
बाक़ी बची दुनिया
उसके बाद का आयोजन है।
कहती − उठो अब वक़्त आ गया।
कोने में खड़ी छड़ी
कहती − चलो अब, बहुत दूर जाना है।
पैताने रखे जूते पाँव छूते
पहन लो हमें, रास्ता ऊबड़-खाबड़ है।
सन्नाटा कहता − घबराओ मत
मैं तुम्हारे साथ हूं।
यादें कहतीं − भूल जाओ हमें अब
हमारा कोई ठिकाना नहीं।
सिरहाने खड़ा अंधेरे का लबादा
कहता − ओढ़ लो मुझे
बाहर बर्फ पड़ रही
और हमें मुँह-अंधेरे ही निकल जाना है...
एक बीमार
बिस्तर से उठे बिना ही
घर से बाहर चला जाता।
बाक़ी बची दुनिया
उसके बाद का आयोजन है।








