लापता का हुलिया - कुंवर नारायण

कुंवर नारायणकुंवर नारायण19 Sept 1927 – 15 Sept 2017

2 min read · 12.4K reads

रंग गेहुआं ढंग खेतिहर
उसके माथे पर चोट का निशान
कद पांच फुट से कम नहीं
ऐसी बात करताकि उसे कोई गम नहीं।
तुतलाता है।
उम्र पूछो तो हजारों साल से कुछ ज्यादा बतलाता है।
देखने में पागल-सा लगता-- है नहीं।
कई बार ऊंचाइयों से गिर कर टूट चुका है

इसलिए देखने पर जुड़ा हुआ लगेगा
हिन्दुस्तान के नक्शे की तरह।
कुंवर नारायण
About the poet

कुंवर नारायण

View profile & all 74 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like