शिमला - कुँवर दिनेश

कुँवर दिनेशकुँवर दिनेश10 Sept 1973

2 min read · 12.4K reads


बड़ा ही नाज़ुक मिज़ाज है―
शहर मेरा।

ज़रा धूप हुई तेज़
कि फूट पड़ता है―
शहर मेरा।

ज़रा बादल हुए जमा
कि उदास हो जाता है―
शहर मेरा।

ज़रा हवा बही तेज़
कि थिरक जाता है―
शहर मेरा।

ज़रा बर्फ़ क्या गिरी
कि दुबक जाता है―
शहर मेरा।

बड़ा ही नाज़ुक मिज़ाज है―
शहर मेरा।
कुँवर दिनेश
About the poet

कुँवर दिनेश

View profile & all 28 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like