थोड़ी छाया - कुमार वीरेन्द्र

कुमार वीरेन्द्रकुमार वीरेन्द्र15 Sept 1976

9 min read · 12.4K reads

 जब भी कोई

आजी से पइसा
माँगता, टुप्प से कहती, कहँवा से
पइसा, ई ला दिया तो ऊ ला दिया, लेकिन, कोई बीमार पड़
जाए, खेत बोने को बीज-खाद घट जाए, त्योहार में तंगी रहे
जाने कवन तो बिल-दरार से, पैसे निकाल लाती
होता जो भी, थमा देती माई को
ई लs, काम चलावs

आजी भी का करती

बार-बार कोई माँगता
पइसा, कहाँ से देती, उसके पास ज़रिया बस एक ही
गोइंठा बेचना, तब गाँव से ही नहीं, जवार से भी औरतें आती थीं, जिनके घर नहीं होता था
कोई मवेशी, या ले जाकर शहर में बेचतीं, तो जो जलावन के बाद बच गए, उन्हीं गोइंठों से
दु पइसा की आस, अब तरकारी, नमक, मसाला कीनने के बाद भी, कुछ पैसे कैसे
बचा लेती, किसी को समझ में नहीं आता, कभी-कभी देखता कि
बीमारी, बीज-खाद, कवनो त्योहार के लिए ही
पैसे नहीं उपराजती, बल्कि जब
कवनो औरत आती

माई-चाची से करजा माँगती

और वे कहतीं, हमरे पास
कहँवा से पइसा, केहू पुरुब-पछिम कमानेवाला होता, बात
थी, ऐसे में जब वह आजी से कहती, और उसके पास होता, और लगता कि दे देना चाहिए
दे देती, और पैसे तो देती ही, साथ ही यह भी कहती, कहना मत केहू से, जब मैं माँगूँगी तब
देना, एक बार देखा, जिसके पुरखों ने कभी सताया था बहुत, उसके नीर को धीर
देते, देते पैसे और अनाज भी, और उससे भी यही कहते, केहू से
कहना मत, माँगूँगी तो देना, तब आजी को लगा
मैंने देख लिया है, कहा, गरजू है
बेटा, कहना मत...

भला मैं क्यों कहता

पर इतना बड़ा तो
था ही, जो सोच सकता था, आजी जिसके
पुरखों के जुलुुुम की कथा कहते, भीग जाती थी, उसी का चूल्हा जलाने
के लिए पैसे दिए, और अनाज भी ? सोच ही रहा था, आजी फिर कहने
लगी, बेटा, सयाने तो भूख मार सकते हैैं, बच्चों की भूखे ओरी
चूए, ठीक नाहीं, गाछ-बिरिछ होते हैं बच्चे, बेटा
छतनार हुए तो थोड़ी छाया
पड़ोसी के

आँगन में भी आती है !
कुमार वीरेन्द्र
About the poet

कुमार वीरेन्द्र

View profile & all 71 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय