पाहुन - कुमार वीरेन्द्र

कुमार वीरेन्द्रकुमार वीरेन्द्र15 Sept 1976

5 min read · 12.4K reads

आए पाहुन
शान से, रहे पाहुन ठान के; खाए हलवा
पूड़ी, करवाई जी-हज़ूरी; मिली साली भोली, की हँसी-ठिठोली; जमे रहे घर ही में, रमे रहे
घर ही में; अउर देखो, अउर देखो, अउर, बिन मारे पड़े कपारे लउर; बीता सप्ताह महीना
गए ना पाहुन नगीना; मूँड़ी गड़ी नगरी में, सास-ससुर गगरी में; वाह पाहुन
वाह पाहुन वाह, सहजे पा लिए ग़ज़बे छाँह; आए माई-बाबू
के सन्देश, ससुरारी में बदल लिए भेस; आ मत
भर रे बबुआ पेट, सूख रहा इहँवा रे
खेत; पर का करें पाहुन
किससे डरें

जी, पाहुन
ससुराल-मज़ा खाजा हो खाजा
भरे मन ना राजा हो राजा; अरे कबूतरी के कबूतर हो, तू तऽ बड़ा अच्छा
वर हो; जीओ जी जीओ पट्ठा, बिन महे कर रहे मट्ठा; अजब रे अजब ठट्ठा
बैठा रहे भट्ठा रे भट्ठा; एक दिन गाँव लौटने को भी सोचा
तो ख़रीदवाए कपड़ा, जूता, मोज़ा; हे जम्ह
तोहरे कारन बहुते हुआ हरजा
सोचा, कितना
पइँचा

कितना हुआ करजा !
कुमार वीरेन्द्र
About the poet

कुमार वीरेन्द्र

View profile & all 71 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायउसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशी