मुदइया - कुमार वीरेन्द्र

कुमार वीरेन्द्रकुमार वीरेन्द्र15 Sept 1976

10 min read · 12.4K reads

गाँव की कोई न कोई
मेहरारू आती ही रहती, माई से कुछ कहती-सुनती
और इस बात पर भीग जातीं, बाल-बचवा सब, अबहीं बहुत ही छोटहन, न रहने
पर, इनकी आजी, अकेले कैसे सँभालेंगी, तब समझ नहीं पाता था, माई को का
हो गया है, लेकिन भीगते, माई को ही देखता, और बतियानेवाली को
आजी या और किसी को धीर बँधाते, तब मैं भी आजी
की देखा-देखी समझाता, देखो, ठीक
हो जाओगी, रोओ मत

लेकिन एक दिन घर के पिछूती
अकेले में, मुँह पर लूगा रख, आजी को डहकते देखा, बूझ गया
माई अब साँचो, मू जाएगी, नाहीं तो आजी बछिया...बछिया कह नाहीं रोती, ऊ तो कवनो दुःख
हो, कहती है, नतिया को झाड़ू से बुहार के फेंक आऊँगी, ई कवनो बड़का दुःख है, फिर तो अब
जब कबहुँ माई भीगती, मैं भी फूट पड़ता, मिट्ठू से कहता, देखो, कटोरे-कटोरे हर घरी
दूँगा, माई को ठीक कर दो, गइया से कहता, भइंसिया-बैला से कहता, एक
मुट्ठी चाउर ले, बगीचे में जाता और छींट देता, आतीं जो
चिरइंयाँ, उनसे भी कहता, माई को ठीक
कर दो, रोज चाउर दूँगा

बाबा कहते थे, पेड़ को रोज़
अँकवारी में भरो, ऊ सूखता नाहीं, मैं माई को रोज़ अँकवारी
में भरता, माई कबहुँ-कबहुँ बिछोह में पकड़े रो पड़ती, माई जिन भगवान लोगों की, पूजा किए
बिना रोटी नहीं तोड़ती थी, उनसे भी कहता, माई को ठीक कर दो, तबहुँ सब अनर्थ, एक दिन
कोठारी में बाबूजी की भी आँखें, डूबती-उतराती देखीं, धक् से रह गया, बाबूजी
को ऐसा पहली बार देखा था, अब मेरे लिए कुछुओ बूझना बाक़ी
नहीं रह गया था, तब आजी से कहा, आपन सब
पइसा किसको दे दिया, केहू से
माँग लाओ अब

बेेेटा, अब तो माँगने पर
करजा भी नाहीं मिल रहा, तेरा बाप जो किसी की
दुआरी नाहीं जाता, ऊ भी किसके पास हाथ नाहीं पसारा, कि एक दिन मामा, पैैसे
का जुगाड़ कर लाए, ऑपरेशन हुआ, और माई छोड़ के कहीं न गई, मुझे याद है ऊ
दिन, कि जो आजी अपने पोतों के जनमने पर, भले ख़ुश होती थी, पर
कबहुँ छीपा नहीं बजाती थी, ऊ आजी, आँगन क्या, दुआर
तक घंटों छीपा बजाती रही कि कोखिया
ले गया, बाकी हार गया

मुदइया

कैंसरवा हार गया !
कुमार वीरेन्द्र
About the poet

कुमार वीरेन्द्र

View profile & all 71 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय