एगो आम - कुमार वीरेन्द्र

कुमार वीरेन्द्रकुमार वीरेन्द्र15 Sept 1976

10 min read · 12.4K reads

गुहाड़ी सिंह की
आँख से देखा जाए, और सोचा जाए दिमाग़
से तो एगो आम है एक लाख का, तभी तो पता नहीं, कौवे ने गिराया ठोर मारके कि सुग्गे ने
कि कवनो अउर चिरईं-चुरुँग ने, जतन कर डाल दी खटिया पेड़ पर ही कि तेरी तो, आओ रे
अब देखता हूँ किसके बाप की मजाल, जो ठोर मारे हमरे आम को, तो
ये तो गुहाड़ी सिंह, लेकिन इनसे भी कम नहीं चटकन
बाबा, जो बीन न ले जाए कोई आम
ख़ाली अगरम-जगरम
के बजाय

कसके पछुआ खोंस
घूमते रहते हैं बगीचे में, देखते हैं जब या होता है
आभास, किसी के आने-जाने, होने का, लगाने लगते हैं किसी पेड़ का तेज़ी से चक्कर, ताकि
लोग भूत समझ भाग जाएँ, सुनने में आता है, चटकन बाबा आम-रखवारी ख़ातिर नहीं, डरते
हैं भूतों से इतना, ख़ुद भूतों की तरह, पछुआ खोंस, लगा धूर-माटी घूमते
हैं भर-रात, समझें भूत अपनी बिरादरी का, और बस हाल
चाल जान छोड़ दें उन्हें, वैसे कोई और बड़
बुजुर्ग है भी नहीं घर में, करे
जो रखवारी

ऐसे में करें तो क्या
करें चटकन बाबा, लेकिन सुनिए, चटकन बाबा को
जैसी करनी है, करते हैं रखवारी, पर पहलवान जी की रखवारी का, बयान करना ही क्या, सोचिए
उनके बगीचे से एगो कच्चा आम उठाया क्या चटनी के लिए कवल ने, ऐसा मारा उल्टा दाँव पकड़
उसे कि चित और अधमरु हो गया कवल, और टाँग दिया पहलवान ने बाँध गमछी
से वहीं डाल पर, कि आम रे यादव जी के और खाए चटनी नान्ह
इस तरह ई ऊ गाँव है, ऊ, जहाँ एक बच्चे के
ढेले से, टूटा एक आम और दो
सिंहों में भँजीं

इतनी लाठियाँ, चलीं
गोलियाँ, अन्ततः गिर के ही रही एक पक्ष की
एक लाश, और कर दिया बर्बाद एगो आम ने, बोरा भर-भर पैसा रखनेवाले एक मुखिया को
जो फिर मुखिया न बना भले, मुखिया जी बना रहा ज़रूर, तो एगो आम रे एगो आम, तोहके
देखा जाए तो तू रे आम, है एक ही, पर जतने मीठ ओतने तीत रे इयार
अक्सर आता नहीं समझ में रे एगो आम, ई गाँव, गाँव है
कि है गढ़ गँवारों का, जहाँ लोग भरी
बन्दूक़ रख सिरहाने, करते
हैं रात-भर

रात-रात-भर

तेरी रखवारी रे रखवारी !
कुमार वीरेन्द्र
About the poet

कुमार वीरेन्द्र

View profile & all 71 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायउसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशी