तल्ख़ियाँ सारी फ़ज़ा में घोलकर - कुमार विनोद

कुमार विनोदकुमार विनोद4 Sept 1966

2 min read · 12.4K reads

तल्ख़ियाँ, सारी फ़ज़ा में घोलकर
क्या मिलेगा बात सच्ची बोलकर

गुम हुए ख़ुशियों के मौसम इन दिनों
इसलिए जब भी हँसो, दिल खोलकर

भेद खुल जाएँगे जब आकाश के
देख तो अपने परों को तोलकर

बात करते हो उसूलों की मियाँ
भाव रद्दी के बिकें सब तोलकर

शौक़ बिकने का अगर इतना ही है
ज़िस्म क्या फिर रुह का भी मोलकर
कुमार विनोद
About the poet

कुमार विनोद

View profile & all 14 Poems / Stories

More from कुमार विनोद

  1. कभी लिखता नहीं दरिया, फ़क़त कहता ज़बानी है - कुमार विनोद

    कभी लिखता नहीं दरिया, फ़क़त कहता ज़बानी हैकि दूजा नाम जीवन का रवानी है, रवानी है

    12.4K reads
  2. लाख चलिये सर बचाकर, फायदा कुछ भी नहीं - कुमार विनोद

    लाख चलिये सर बचाकर, फ़ायदा कुछ भी नहींहादसों के इस शहर का, क्या पता, कुछ भी नहीं

    12.4K reads
  3. सब कुछ होते हुए भी थोडी बेचैनी है - कुमार विनोद

    सब कुछ होते हुए भी थोडी बेचैनी हैशायद मुझमे इच्छाओं की एक नदी है

    12.4K reads
  4. धुंध में लिपटा हुआ साया कोई - कुमार विनोद

    धुंध में लिपटा हुआ साया कोईआज़माने फिर हमें आया कोई

    12.4K reads
  5. जीवन है इक दौड़ सभी हम भाग रहे हैं - कुमार विनोद

    जीवन है इक दौड़ सभी हम भाग रहे हैंबिस्तर पे काँटों के हम सब जाग रहे हैं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like