सब सिंहासन डोलेंगे - कुमार विनोद

कुमार विनोदकुमार विनोद4 Sept 1966

2 min read · 12.4K reads

सब सिंहासन डोलेंगे
गूंगे जब सच बोलेंगे

सूरज को भी छू लेंगे
पंछी जब पर तोलेंगे

अब के माँ से मिलते ही
आँचल मे छिप रो लेंगे

कल छुट्टी है, अच्छा है
बच्चे जी भर सो लेंगे

हमने उड़ना सीख लिया
नये आसमां खोलेंगे
कुमार विनोद
About the poet

कुमार विनोद

View profile & all 14 Poems / Stories

More from कुमार विनोद

  1. कभी लिखता नहीं दरिया, फ़क़त कहता ज़बानी है - कुमार विनोद

    कभी लिखता नहीं दरिया, फ़क़त कहता ज़बानी हैकि दूजा नाम जीवन का रवानी है, रवानी है

    12.4K reads
  2. लाख चलिये सर बचाकर, फायदा कुछ भी नहीं - कुमार विनोद

    लाख चलिये सर बचाकर, फ़ायदा कुछ भी नहींहादसों के इस शहर का, क्या पता, कुछ भी नहीं

    12.4K reads
  3. सब कुछ होते हुए भी थोडी बेचैनी है - कुमार विनोद

    सब कुछ होते हुए भी थोडी बेचैनी हैशायद मुझमे इच्छाओं की एक नदी है

    12.4K reads
  4. धुंध में लिपटा हुआ साया कोई - कुमार विनोद

    धुंध में लिपटा हुआ साया कोईआज़माने फिर हमें आया कोई

    12.4K reads
  5. जीवन है इक दौड़ सभी हम भाग रहे हैं - कुमार विनोद

    जीवन है इक दौड़ सभी हम भाग रहे हैंबिस्तर पे काँटों के हम सब जाग रहे हैं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like