समयातीत पूर्ण-6 - कुमार सुरेश

कुमार सुरेशकुमार सुरेश9 Sept 1962

4 min read · 12.4K reads

हे विश्वरूप
अर्जुन ने देखा
दैदीप्यमान तुम्हें
तुमसे ही थीं दशों दिशायें
प्रकाशित इस तरह
जैसे उग आए हों हजारों सूर्य क्षितिज पर
तुम ही व्याप्त दिखे
सारे आकाश सारे लोक
और बीच के सारे अवकाश में
 
हे स्वप्रकाशित
हम पहचाने नहीं तुम्हें
जब तुम सशरीर थे
आज भी तुम अशरीरी को
नहीं पहचानते हम
 
हे परम चेतना !
दैदीप्यमान तुम
दसों दिशाओं को
करते प्रकाशित
और प्रकाश देखा मात्र अर्जुन ने
शेष अठारह अक्षौहिणी
कैद रहे अपने-अपने अन्धकार में
सूरज खड़ा इंतज़ार करता रहा
वही अठारह अक्षौहिणी
जो सूरज को प्रतीक्षा कराते हैं
फ़ैल गए हैं सारे संसार में
वही तो हम हैं
आज भी चक्षु नहीं हैं हमारे पास
हमें दृष्टि दान
क्यों नहीं देते
हे गोविन्द ?
कुमार सुरेश
About the poet

कुमार सुरेश

View profile & all 69 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उंगलियांसुबह सुबह स्कूल जाते एक बच्चे के साथ हैंदादी बनकर— प्रताप सोमवंशीपांवभले ही खड़ी हो पूरी देह इन परपूजने के बहुतेरे प्रतीक जुड़े हों पांवों के साथ— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानाआकाशफूलआकाशफूल ऊँची फुनगी पर हैउसे तोड़ने में असक्षम औरत— ऐश्वर्य राजस्मृतिजैसे-जैसे उमर बढ़ती जाती है हमारे दिमाग़ में स्मृतियोंका ख़ज़ाना बनने लगता है। ख़ज़ाने में लगातार और-और— भगतसिंह सोनी