समझौता - कुमार सौरभ

कुमार सौरभकुमार सौरभ1 Sept 1991

2 min read · 12.4K reads

दर्द सुलगता है
चोटिल मन की भट्टी में
टहकता है जैसे किसी ने दाग दिया हो तपे लोहे से

तब बंद कमरे में ख़ुद ही बनाता हूँ मरहम
दिखाता हूँ ख़ुद को सब्जबाग
फिर दरवाज़ा खोलकर मैं नहीं
मेरा हमशक्ल निकलता है
और परोसता है ख़ुद को ऐसे
जैसे दुनिया का सबसे ख़ुशनसीब हो

कवि हूँ
दर्द से हारूँगा नहीं
उसे भटका दूँगा शब्दों के जंगल में ।
कुमार सौरभ
About the poet

कुमार सौरभ

View profile & all 27 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like