ठेंगे पर कविताई - कुमार सौरभ

कुमार सौरभकुमार सौरभ1 Sept 1991

2 min read · 12.4K reads

शहर से होकर आए हो पर
रहे वही के वही गंवार
थक गयी ताक ताक कर अँखियाँ
तुम पत्थर क्या समझो प्यार !
पढ़ने लिखने में डूबे तुम
क्या समझोगे पीड़ पराई
जल जाए सौतन किताब यह
ठेंगे पर तेरी कविताई !!
कुमार सौरभ
About the poet

कुमार सौरभ

View profile & all 27 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like